Skip to main content

ताजा खबर

“अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर एक अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं”- उमरान मलिक

“अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर एक अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं”- उमरान मलिक

Umran Malik (Photo Source: X/Twitter)

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को इतना प्रभावित किया कि, सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम इंडिया में जगह दे दी। हालांकि कुछ मैचों में मौका मिलने के बाद वह अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके और टीम से बाहर हो गए। अब फिर से उमरान मलिक टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

उमरान मलिक के लिए आईपीएल का पिछला सीजन भी अच्छा नहीं रहा। उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। जहां हैदराबाद की टीम के लिए ये सीजन शानदार रहा, टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। वहीं  तेज गेंदबाज को सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला। उस मैच में वह अपना कोटा भी नहीं पूरा कर सके और सिर्फ एक ओवर फेंका, जिसमें 15 रन दिए।

टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर उमरान मलिक ने दिया बड़ा बयान

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उमरान ने कहा कि खराब मौसम के कारण उन्हें अपने राज्य की टीम के साथ खेलने का समय कम मिला। उमरान ने कहा, ”मैं उस सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार था। लेकिन मौसम ने मदद नहीं किया। फिर मैं आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था क्योंकि आईपीएल से पहले के सीजन में मैंने बहुत कुछ हासिल किया था। दुर्भाग्य से वह भी वैसा नहीं हुआ जैसा मैं चाहता था।”

उन्होंने आगे कहा, ”लेकिन इससे मुझे अभ्यास सत्रों में उन चीजों पर काम करने का समय भी मिला जो मैं करना चाहता था। अगर आप मुझसे पूछोगे तो मैं निश्चित तौर पर अच्छा गेंदबाज बन चुका हूं। आईपीएल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और जैसे ही मैं ठीक हुआ, मुझे डेंगू हो गया।” उमरान ने बताया कि वह आगामी सत्र से पहले अपनी गेंदबाजी पर कैसे काम कर रहे हैं, और उनकी नजर इस साल के अंत में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है।

उमरान ने कहा, “इन दिनों मैं नई गेंद से बहुत ज्यादा गेंदबाजी कर रहा हूं क्योंकि मेरा मानना ​​है कि स्विंग मेरी गति में बहुत बड़ा अंतर ला सकती है। मैं कुछ चीजें सीखना चाहता हूं, खासकर यह कि योजना कैसे बनाई जाए और उसे कैसे लागू किया जाए।”

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच...

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट...

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...