Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 13 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 13 Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Paras Dogra (Photo Source: X/Twitter)

1) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी के अधिकार को लेकर बांग्लादेश UN से करेगा अपील

बांग्लादेश आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए मेजबानी अधिकार बनाए रखने के लिए सहायता के लिए UN से संपर्क कर रहा है। बता दें, पिछले कुछ समय से बांग्लादेश के हालात सही नहीं हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भारत जा चुकी है और बांग्लादेश में इस समय Interim सरकार नियुक्त की गई है। बता दें कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Buchi Babu Tournament 2024 में जम्मू-कश्मीर की कप्तानी करेंगे पारस डोगरा, फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है रिकॉर्ड

बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल 8 से 11 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज पारस डोगरा जम्मू और कश्मीर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। वहीं, शुभम खजूरिया उप-कप्तान के रोल में नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बावजूद रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की कर रहे जमकर तारीफ

रॉबिन उथप्पा ने द टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘गंभीर बड़े अवसरों की तलाश करते हैं और उन्हें अपने नाम करना चाहते हैं। एक लीडर के रूप में उनकी यही योजना होती है कि वातावरण को और भी बेहतर किया जाए। वो एक महान कप्तान से ज्यादा एक बेहतरीन Tactician है। युवा खिलाड़ियों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। गौतम गंभीर ऐसे लीडर है जो अपने खिलाड़ियों का हमेशा भला चाहते हैं और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) “कहां है आखिर आवेश खान…”, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर आवेश खान को लेकर बात करते हुए कहा कि, यह एक अच्छा सवाल है क्योंकि टीम हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए गई थी और आवेश खान रिजर्व में थे। उसके बाद आवेश खान कहां हैं? अगर हम उनमें निवेश करना चाहते हैं, तो आवेश खान को होना चाहिए था। उन्हें श्रीलंका दौरे पर भी वहां रहना चाहिए था और जिम्बाब्वे में भी मैच खेलना चाहिए था, वह कहां था – कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) इस साल बचे हुए सभी टेस्ट मुकाबलों के लिए शाकिब अल हसन पूरी तरह से उपलब्ध है: गाजी अशरफ हुसैन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने 12 अगस्त को इस बात की पुष्टि कर दी है कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 2024 में होने वाले सभी टेस्ट मुकाबलों के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है। बता दें, इस साल बांग्लादेश को 8 टेस्ट मैच और खेलने हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर टीम भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “DPL एक मिनी IPL की तरह होगा….”, भारतीय युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने कही बड़ी बात

युवा क्रिकेटर आयुष बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग को मिनी आईपीएल बताते हुए कहा कि, दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ियों को शानदार अनुभव प्रदान करेगा। मेरे लिए, यह एक मिनी आईपीएल होगा। इस तरह के मैच खेलने से हमेशा आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे मुझे और दिल्ली के क्रिकेटरों को अच्छा अनुभव मिलेगा। दिल्ली के खिलाड़ी अपने आक्रामक क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। इसलिए डीपीएल क्रिकेट फैंस के लिए देखने में बहुत प्रतिस्पर्धी और मजेदार होगा। लीग के बारे में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह है ईशांत शर्मा के खिलाफ खेलना। (पढ़ें पूरी खबर)

7) धोनी ने अपने चेले Shivam Dube को दे रखा है फिट रहने का मंत्र, ब्रेक के बीच भी खिलाड़ी कर रहा है कड़ी मेहनत

ऑलराउंडर Shivam Dube ने IPL में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी की थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला था। दूसरी ओर अपने खेल के साथ-साथ दुबे फिटनेस को लेकर भी काफी फोकस हैं, इसी कड़ी में वो ब्रेक में भी खुद को फिट रखने में लगे हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) खास फैन के साथ Virat Kohli की तस्वीर हो रही है वायरल, हाल ही में लंका दौरे पर हुई थी दोनों की मुलाकात

दुनिया के हर कोने में आपको टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli के फैन मिल जाएंगे, वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क यानी की पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश में तो कोहली के क्रेज के क्या ही कहने। इसी कड़ी में विराट की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक खास शख्स के साथ में नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Navdeep Saini और कोच गंभीर के बीच है तगड़ा कनेक्शन, गेंदबाज ने की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी शुरू

एक दौर ऐसा आया था टीम इंडिया में जब Navdeep Saini की रफ्तार सुर्खियां बटोरती थी, लेकिन सैनी जिस तेजी से भारतीय टीम में आए थे उतनी ही तेजी से उनकी टीम से छुट्टी भी हो गई। दूसरी ओर नवदीप को अभी भी टीम में वापसी की उम्मीद है और रफ्तार का ये सौदागर दिन-रात इंटरनेशनल क्रिकेट दोबारा से खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...