Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बावजूद रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बावजूद रॉबिन उथप्पा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं

Virat Kohli & Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, गौतम गंभीर को हाल ही में भारतीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। हालांकि उन्हें वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन वनडे सीरीज में काफी खराब रहा था। पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में कहा कि गौतम गंभीर काफी अच्छे इंसान हैं और उन्हें यह बात पता रहती है कि किस खिलाड़ी के प्रदर्शन को और बेहतर कैसे किया जा सकता है।

रॉबिन उथप्पा ने द टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘गंभीर बड़े अवसरों की तलाश करते हैं और उन्हें अपने नाम करना चाहते हैं। एक लीडर के रूप में उनकी यही योजना होती है कि वातावरण को और भी बेहतर किया जाए। वो एक महान कप्तान से ज्यादा एक बेहतरीन Tactician है। युवा खिलाड़ियों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

गौतम गंभीर ऐसे लीडर है जो अपने खिलाड़ियों का हमेशा भला चाहते हैं और उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा देते हैं। उनका संदेश सच में ग्रुप का आत्मविश्वास काफी बढ़ा देता है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमने ऐसा ही देखा था और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ियों को आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

गौतम गंभीर दबाव में हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं: रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने आगे कहा कि, ‘गौतम गंभीर ऐसे इंसान रहे हैं जिन्होंने दबाव में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एक लीडर के रूप में भी मुझे पूरा भरोसा है कि वो ग्रुप को सकारात्मक संदेश देंगे और उनके प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे।’

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में भाग ले चुके हैं। पूर्व खिलाड़ी को हमेशा ही गौतम गंभीर की प्रशंसा करते हुए देखा गया है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...