Skip to main content

ताजा खबर

“DPL एक मिनी IPL की तरह होगा….”- भारतीय युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने कही बड़ी बात

“DPL एक मिनी IPL की तरह होगा….”- भारतीय युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने कही बड़ी बात

Ayush Badoni (Photo Source: X/Twitter)

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस लीग के माध्यम से दिल्ली और देश भर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। भारतीय युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। वह DPL में शिखर धवन की टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आयुष बडोनी ने हाल ही में लीग में खेलने को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है उन्होंने DPL को मिनी आईपीएल का दर्जा दे दिया है।

इस तरह के मैच खेलने से हमेशा आत्मविश्वास बढ़ता है- आयुष बडोनी

आयुष बडोनी ने दिल्ली प्रीमियर लीग को मिनी आईपीएल बताते हुए कहा,

दिल्ली प्रीमियर लीग खिलाड़ियों को शानदार अनुभव प्रदान करेगा। मेरे लिए, यह एक मिनी आईपीएल होगा। इस तरह के मैच खेलने से हमेशा आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे मुझे और दिल्ली के क्रिकेटरों को अच्छा अनुभव मिलेगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, हर्षित राणा और यश धुल जैसे खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। आयुष बडोनी आगामी लीग में स्टार खिलाड़ियों के साथ मंच साझा करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा,

दिल्ली के खिलाड़ी अपने आक्रामक क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं। इसलिए डीपीएल क्रिकेट फैंस के लिए देखने में बहुत प्रतिस्पर्धी और मजेदार होगा। लीग के बारे में जो चीज मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है वह है ईशांत शर्मा के खिलाफ खेलना। हमारे बीच हमेशा यह बातचीत चलती रहती है कि वह मुझे आउट कर देंगे, मैं उनसे कहता हूं कि मैं उन्हें छक्का मारूंगा, इसलिए उनके खिलाफ खेलना मजेदार होगा।

बडोनी ने फिर अपनी टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के मालिक शिखर धवन को लेकर बात करते हुए कहा,

खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद, शिखर भाई ने मुझसे बात किया और हम लगातार टीम और हमारी तैयारियों के बारे में बातचीत कर रहे हैं। हमारे पास जो टीम है उसे लेकर वह बहुत आश्वस्त हैं और माहौल काफी आरामदायक है। हम खेलने और डीपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए उत्सुक है।

लीग में कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 40 मैच खेले जाएंगे, मेन्स कैटेगरी में 33 और महिला कैटेगरी में 7 मैच खेले जाएंगे। लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पुरानी दिल्ली 6, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, वेस्ट दिल्ली लायंस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स शामिल है।

यह भी पढ़े:- DDCA ने वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग का Brand Ambassador किया नियुक्त

 

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...