Skip to main content

ताजा खबर

इस साल बचे हुए सभी टेस्ट मुकाबलों के लिए शाकिब अल हसन पूरी तरह से उपलब्ध है: गाजी अशरफ हुसैन

इस साल बचे हुए सभी टेस्ट मुकाबलों के लिए शाकिब अल हसन पूरी तरह से उपलब्ध है: गाजी अशरफ हुसैन

Shakib Al Hasan (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने 12 अगस्त को इस बात की पुष्टि कर दी है कि अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 2024 में होने वाले सभी टेस्ट मुकाबलों के लिए पूरी तरह से उपलब्ध है। बता दें, इस साल बांग्लादेश को 8 टेस्ट मैच और खेलने हैं। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर टीम भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

शाकिब अल हसन ने कुछ ही समय पहले इस बारे में कहा था कि वो शायद ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे। उनकी योजना पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज तक ही थी। हालांकि, अशरफ ने अब शाकिब अल हसन की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गाजी अशरफ हुसैन ने आज यानी 12 अगस्त को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में रिपोर्टर को बताया कि, ‘जुलाई के अंत में हमने शाकिब अल हसन से उनकी फिटनेस को लेकर बातचीत की थी। जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान हम उनकी योजना को लेकर बातचीत करना चाहते थे। दिसंबर तक हमारा शेड्यूल काफी व्यस्त है, क्योंकि टीम को 8 टेस्ट मैच खेलने हैं। शाकिब अल हसन ने यह साफ कर दिया है कि वो सभी टेस्ट मैच खेलेंगे और सीरीज से पहले सभी अभ्यास सत्र में भी भाग लेंगे। अनुभवी ऑलराउंडर 14 या 15 अगस्त को टीम के साथ जुड़ेंगे।’

उनका चयन इसलिए हुआ है क्योंकि शाकिब अल हसन काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है: गाजी अशरफ हुसैन

बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता ने आगे कहा कि, ‘मेडिकल टीम से हमें उनकी आंखों को लेकर अभी कोई भी अपडेट नहीं मिली है। शाकिब अल हसन काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और वो पिछले काफी समय से हमारे सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक रहे हैं। जिस तरीके से उन्होंने मुकाबले खेले हैं और उनका रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ भी काफी अच्छा रहा है। यही वजह है कि हमने उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में टीम में शामिल किया है।’

‘टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि क्या शाकिब अल हसन सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। उनका चयन उनके टैलेंट की वजह से ही हुआ है। अभ्यास सत्र में हर खिलाड़ी और अधिकारी की कड़ी सुरक्षा की जा रही है। हम यही चाहेंगे कि आने वाले समय में भी शाकिब अल हसन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आए।’

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...