Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान होने के बावजूद भी टिम साउदी को नहीं मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, न्यूजीलैंड के हेड कोच ने क्यों दिया ऐसा बयान?

कप्तान होने के बावजूद भी टिम साउदी को नहीं मिलेगी प्लेइंग XI में जगह, न्यूजीलैंड के हेड कोच ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Tim Southee (Photo Source: X/Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान, श्रीलंका और भारत के खिलाफ जल्द ही टेस्ट सीरीज खेलनी है। कीवी टीम को सबसे पहले भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दो और भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टिम साउदी को टीम का कप्तान घोषित किया गया है, हालांकि सभी मैचों के लिए उनके प्लेइंग 11 में होने की कोई गारंटी नहीं है।

तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को बैलेंस करने की जरूरत है- गैरी स्टीड

न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड का कहना है कि अगर परिस्थितियों के अनुसार टीम में बैलेंस की जरूरत पड़ती है तो कप्तान को भी एक या दो मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है। गैरी स्टीड ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा,

उपमहाद्वीप के टेस्ट दौरे में पिचों का नेचर, गर्मी और नमी तेज गेंदबाजों के लिए कठिन साबित हो सकते हैं। हम परिस्थितियों के बारे में खुले दिमाग से सोच रहे हैं। लेकिन अलग-अलग मैचों में हमारे सभी गेंदबाजी विकल्पों की आवश्यकता हो सकती है। टिम और मैंने इस पर बात की है और इन विदेशी दौरों के दौरान तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को बैलेंस करने की जरूरत है, जिसमें वह खुद भी शामिल हैं, ताकि टीम को अच्छे रिजल्ट मिल सकें।

टिम साउदी का हालिया प्रदर्शन इस फैसले का कारण हो सकता है, उन्होंने घरेलू टेस्ट में पिछले सीजन में चार मैचों में केवल 6 विकेट लिए थे। साउदी की गैरमौजूदगी उप-कप्तान टॉम लैथम कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

18 महीने बाद हुई माइकल ब्रेसवेल की वापसी

अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में स्पिन-ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की 18 महीने बाद वापसी हुई है। फरवरी 2023 में उनकी एक उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह बाहर हो गए थे। ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, और पार्ट टाइमर ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र के साथ मिलकर स्पिन डिपॉर्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड-

टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडल, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, विल ओ’रूर्के, अजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग

अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट मैचों का शेड्यूल-

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट, 9-13 सितंबर 2024, ग्रेटर नोएडा

पहला टेस्ट बनाम श्रीलंका, 18-22 सितंबर 2024, गॉले

दूसरा टेस्ट बनाम श्रीलंका, गॉले, 26-30 सितंबर 2024, गॉले

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...