Skip to main content

ताजा खबर

बुची बाबू टूर्नामेंट खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, 26 साल का ये खिलाड़ी होगा उनकी टीम का कप्तान

बुची बाबू टूर्नामेंट खेलेंगे सूर्यकुमार यादव 26 साल का ये खिलाड़ी होगा उनकी टीम का कप्तान
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव अब बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) चयन समिति के प्रमुख संदीप पाटिल को अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित किया। यह बहु-दिवसीय टूर्नामेंट 15 अगस्त से शुरू हो रहा है। अजिंक्य रहाणे की अनुपस्थिति में सरफराज खान टीम की कप्तानी करेंगे। रहाणे इस समय इंग्लैंड में एक दिवसीय टूर्नामेंट में लीसेस्टरशायर के लिए खेल रहे हैं।

सूर्या ने भी चयनकर्ताओं से सरफराज को ही कप्तान बनाए रखने का अनुरोध किया है। ये टूर्नामेंट लाल गेंद से तमिलनाडू में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन से पहले अपनी-अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट को लेकर चयनकर्ता पहले ही मुंबई टीम का चयन कर चुके हैं।

बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे सूर्यकुमार यादव

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, “मैं बुची बाबू टूर्नामेंट खेलूंगा। इससे मुझे घरेलू सत्र शुरू होने से पहले अच्छा अभ्यास सत्र मिलेगा। मैं 25 तारीख के बाद टीम से जुड़ूंगा। मैं जब भी खाली होता हूं तो मुंबई और क्लब टीम के लिए खेलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहता हूं।”

MCA के सूत्र ने बताया कि, “उन्होंने हमें सूचित किया है कि वह बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने के लिए उपलब्ध हैं और उनका नाम मुंबई टीम में जोड़ा जाएगा। सूर्या जब भी उपलब्ध होते हैं, हमेशा मुंबई क्रिकेट के लिए आते हैं। वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं जो मुंबई के मैदान में क्लब मैचों के लिए आते हैं।”

सूर्यकुमार यादव 27 सितंबर से सलेम में मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मैच में खेलने के लिए तैयार है। सूर्या ने चयनकर्ता से सरफराज को टीम की कप्तानी जारी रखने की अनुरोध की। एक सूत्र ने कहा कि, “हमने सूर्या से पूछा था और उन्होंने सुझाव दिया कि सरफराज को कप्तानी जारी रखना चाहिए और वह केवल एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आगामी सीजन में आरसीबी के इन टाॅप 3 बल्लेबाजों पर रहेगी फैंस की नजर 

28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।...

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...