Skip to main content

ताजा खबर

“विराट, रोहित को टीम से बाहर किया जा सकता था, लेकिन…”- धोनी की तारीफ में शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

“विराट, रोहित को टीम से बाहर किया जा सकता था, लेकिन…”- धोनी की तारीफ में शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

MS Dhoni & Shardul Thakur (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। शार्दुल को इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बीच हाल ही में शार्दुल ठाकुर ने महेंद्र सिंह धोनी के मेंटरशिप स्टाइल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें, शार्दुल भारत और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। शार्दुल ठाकुर का कहना है कि धोनी युवा प्रतिभा को निखारते हैं, और साथ ही अपने टीममेट्स को पूरी तरह से खेलने की आजादी भी देते हैं।

वह हमें हमेशा आगे बढ़ने का मौका देते हैं- शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर ने एक इवेंट के दौरान एमएस धोनी को लेकर बात करते हुए कहा,

उनके साथ खेलना हमेशा खास रहा है क्योंकि वह हमें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। वह हमें अपने प्लान बनाने की अनुमति देते हैं। वह कहेंगे, ‘कल मैं शायद विकेट के पीछे उपलब्ध नहीं रह पाऊंगा। क्या करेंगे आप? अपने कमरे में वापस जाओ, अपने खेल के बारे में सोचो, और अपनी योजना बनाओ, अगर यह काम नहीं करता है तो मैं हस्तक्षेप करूंगा। 

महेंद्र सिंह धोनी एकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने तीन आईसीसी ट्रॉफियां (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती है। वहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए उन्होंने पांच ट्रॉफियां जीती है। शार्दुल ने आगे धोनी ने किस तरह से विराट कोहली और रोहित शर्मा को उनके करियर के दौरान बैक किया, इस बात का भी उल्लेख किया।

वह अपने पीछे जो विरासत छोड़ गए हैं, तीन आईसीसी ट्रॉफियां, इतने सारे युवाओं को तैयार करना।  विराट और रोहित, हर किसी के करियर में एक ऐसा समय आया था जब उन्हें बाहर किया जा सकता था। लेकिन एमएस धोनी ने उन्हें बैक किया और 2012 के बाद से अब तक उन्होंने क्या किया है, यह सबके सामने हैं।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...