Skip to main content

ताजा खबर

शार्दुल ठाकुर की सर्जरी हुई सफल लेकिन भारतीय टीम में वापसी करना अब हो गया है उनके लिए बहुत ही मुश्किल

Shardul Thakur (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने आज यानी 12 जून को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी सर्जरी सफल रही। शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए हैं।

इस अनुभवी खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान उनके एंकल में चोट लग गई थी जिसे क्रिकेटर ने गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि इस चोट ने विकराल रूप धारण कर लिया और शार्दुल ठाकुर को सर्जरी से गुजरना पड़ा।

हालांकि अच्छी बात यह है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और इस बात की जानकारी खुद भारतीय खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। शार्दुल ठाकुर ने सर्जरी के बाद की अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘ऑपरेशन सफल रहा।’

यह रहा शार्दुल ठाकुर का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shardul Thakur (@shardul_thakur)

इस सर्जरी की वजह से फिलहाल थोड़े समय तक शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम से दूरी बनाए रहेंगे। उन्हें अभी भी ठीक होने में कम से कम 5 से 6 महीने और लगेंगे। बता दें, शार्दुल ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भले ही ठाकुर को मौके कम मिले लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है। फिलहाल भारतीय खिलाड़ी को जिस बात से निराश होंगे कि वो क्रिकेट से दूरी बनाए रखेंगे।

इस समय भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है और उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में धमाकेदार रहा है। भारत ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की थी।

अब भारत को अपना अगला मैच आज यानी 12 जून को अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेलना है। भले ही शार्दुल ठाकुर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से भाग ना ले पाए हो लेकिन वो यह जरूर चाहेंगे कि उनकी टीम इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करें।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...