Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पोंटिंग के बाद अब एक और ऑस्ट्रेलियाई कोच का अनुबंध IPL से हो सकता है पूरी तरह से खत्म, पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से बड़ी रिपोर्ट आई सामने

रिकी पोंटिंग के बाद अब एक और ऑस्ट्रेलियाई कोच का अनुबंध IPL से हो सकता है पूरी तरह से खत्म पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी से बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Trevor Bayliss (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले पंजाब किंग्स ट्रेवर बेलिस को टीम के मुख्य कोच के पद से हटा सकते हैं। ट्रेवर बेलिस का पंजाब किंग्स के साथ 2 साल का अनुबंध खत्म हो चुका है और फ्रेंचाइजी इसको रिन्यू करने के मूड में बिल्कुल नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब किंग्स आगामी सीजन के लिए किसी भारतीय कोच को ढूंढ रहा है। फिलहाल पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट का मानना है कि संजय बांगर को एक बार फिर से टीम अपना मुख्य कोच नियुक्त कर सकती है। बता दें, संजय बांगर पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रह चुके हैं। यह फैसला 22 जुलाई को बोर्ड मीटिंग के दौरान लेना जाना था लेकिन मीटिंग को स्थगित कर दिया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स अपने नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकते है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। टीम ने 14 मैच में सिर्फ पांच में जीत दर्ज की थी जबकि 9 में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स 9वें पायदान पर थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले पंजाब किंग्स अपने नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकता है

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर और चंद्रकांत पंडित की साझेदारी में इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। यही नहीं आशीष नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीती थी। ट्रेवर बेलिस की बात की जाए तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी की कोचिंग तीन अलग-अलग कार्यकाल के दौरान की है। पंजाब किंग्स के अलावा वो सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ में भी शामिल रहे हैं।

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी को ट्रेवर बेलिस के कोचिंग के स्टाइल से कोई भी परेशानी नहीं है लेकिन उनकी कोचिंग में रिजल्ट पंजाब किंग्स के पक्ष में नहीं रहा है। ट्रेवर बेलिस को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। अब देखना यह है कि आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स क्या फैसला लेते हैं?

আরো ताजा खबर

आईपीएल प्लेऑफ में कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन? यहां जानें

Virat Kohli ((Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ मैचों की शुरुआज आज 26 मई, मंगलवार से हो रही है। पहला क्वालिफायर आज शाम 7.30 बजे से मौजूदा...

PAK vs AUS: इस वजह से पाकिस्तान वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल मार्श टखने की...

अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर 

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता...

2026 T20 World Cup के बाद ICC टूर्नामेंट्स से संन्यास लेंगी मेगन शूट

Megan Schutt (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट (Megan Schutt) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 33...