Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!

5 Indian Players who might Retire this Year: टी20 वर्ल्ड कप जीतकर रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद अब फैंस बाकी कुछ खिलाड़ियों पर नजर रखे हैं कि आखिर और कौन से क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इनके संन्यास लेने का फैसला इसलिए आएगा क्योंकि उन्हें अब टीम में मौके नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में शायद अपने करियर को लंबा न खींचने के लिए ये 5 भारतीय खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

5 भारतीय खिलाड़ी जिनका श्रीलंका सीरीज के लिए टीम की ऐलान होते ही वनडे करियर लगभग खत्म हो गया है-

1. रवींद्र जडेजा

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!
Ravindra Jadeja

अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम में उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को लिया जा रहा है। टी20 फॉर्मेट से भी उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में वनडे फॉर्मेट को लेकर भी फैंस के बीच अफवाहें हैं कि वह इस प्रारूप को अलविदा कह सकते हैं।

2. आर अश्विन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!
R Ashwin

आर अश्विन ने अब तक 116 वनडे मैचों में 156 विकेट लिए हैं. हालांकि पिछले कुछ महीनों से उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है।  लगातार युवा खिलाड़ियों को पुश दिया जा रहा है। इससे यह कहा जा रहा है कि उनका वनडे करियर खत्म हो गया है।

3. भुवनेश्वर कुमार

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!
Bhuvneshwar Kumar

भारत के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम में जगह पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब कमबैक में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था और उसके बाद से उन्हें मौका नहीं मिला है। आईपीएल में भी भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म धीरे-धीरे गिरता नजर आ रहा है।

4. क्रुणाल पांड्या

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!
krunal pandya

हार्दिक पांड्या को तो मौके मिल रहे हैं, लेकिन क्रुणाल पांड्या को टीम में जगह नहीं मिल रही है। उन्हें अब तक सिर्फ 5 वनडे मैच खेलने का मौका मिला है। इस साल वह भी वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

5. मयंक अग्रवाल

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर लगभग खत्म!
Mayank Agarwal

मयंक अग्रवाल को 2018 में डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन फॉर्म में निरंतरता बरकरार न रख पाने के कारण मयंक यादव को टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी। मयंक की वापसी के सारे रास्ते धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं। अब उनके पास बस संन्यास का रास्ता बचा है।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...