Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: संजू सैमसन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी रही और शिवम दुबे का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन रहा पांचवें टी20 का टर्निंग पॉइंट

ZIM vs IND: संजू सैमसन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी रही और शिवम दुबे का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन रहा पांचवें टी20 का टर्निंग पॉइंट

Zim vs Ind (Pic Source-X)

आज यानी 14 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने जिंबाब्वे को 42 रनों से हराया। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिंबाब्वे टीम एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए। भारत की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके पांच ओवर के भीतर ही 40 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि तीन विकेट जल्द गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू सैमसन ने इस मैच में शुरुआत काफी धीमी की थी लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने आक्रामक शॉट्स खेले। संजू सैमसन ने जिंबाब्वे के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। उनकी यही पारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट रही। यही नहीं भारत की इस जीत में शिवम दुबे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पहले बल्लेबाजी से 26 रनों के तूफानी पारी खेली और फिर गेंदबाजी से दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

संजू सैमसन के अलावा रियान पराग ने 22 रन बनाए जबकि मेजबान की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे।

भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 125 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से Dion Mayers ने 34 रन बनाए। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फराज अकरम ने 27 रनों का योगदान दिया जबकि Tadiwanashe Marumani ने भी 27 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...