Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma ने तोड़े 3 बड़े Records, T20 क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज

Rohit Sharma (Pic Source-X)

Rohit Sharma ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में गगनचुंबी छक्कों, आक्रामक बल्लेबाजी और हिटमैन स्टाइल हिटिंग के साथ 41 गेंदों पर 8 छक्कों और 7 चौकों की मदद से रिकॉर्ड 92 रन बनाए। सुपर 8 के अहम मुकाबले में रोहित शर्मा की पारी ने सभी को प्रभावित किया।

टीम इंडिया ने रोहित की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पावरप्ले में 60 रन बनाए। तो रोहित ने महज 19 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। दोनों टीमों के बीच यह मैच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की।

रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित ने भारतीय पारी के 5वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस साल के टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज अर्धशतक भी है। रोहित ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

92 रनों की इस पारी में रोहित ने 5 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 200 छक्के लगाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए जानें 3 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा ने इस मैच में बनाए।

रोहित शर्मा ने तोड़े 3 रिकॉर्ड

Batsman who hit most sixes in T20I (T20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज)

200 छक्के – रोहित शर्मा
173 छक्के – मार्टिन गप्टिल
137 छक्के – जोस बटलर
132 छक्के – निकोलस पूरन
130 छक्के – ग्लेन मैक्सवेल

सबसे ज्यादा चौके

रोहित शर्मा के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर के नाम 142 चौके हैं. लेकिन रोहित शर्मा अब उनसे आगे निकल गए हैं.

Most 4s in ICC T20 World Cup (आईसीसी टी20 विश्व कप में सर्वाधिक चौके)

148 चौके – रोहित शर्मा
142 चौके – डेविड वार्नर
141 चौके – क्रिस गेल
137 चौके – विराट कोहली

Fastest half century for India in T20 World Cup (टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक)

युवराज सिंह – 12 गेंद बनाम इंग्लैंड
केएल राहुल – 18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड
रोहित शर्मा – 19 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया
युवराज सिंह – 20 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया
सूर्यकुमार यादव – 23 गेंद बनाम जिम्बाब्वे

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...