Skip to main content

ताजा खबर

92 रनों की तूफानी पारी खेलकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बाबर आजम और विराट को छोड़ा पीछे

92 रनों की तूफानी पारी खेलकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बाबर आजम और विराट को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से सभी को प्रभावित किया। हिटमैन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के के दम पर 92 रनों की पारी खेली। वह इस मैच में शतक से भले ही चूक गए, लेकिन अपनी इस पारी के दौरान वो कई रिकॉर्ड बना डाले।

साथ ही उन्होंने इसी महीने विराट कोहली को टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रनों के मामले में पीछे छोड़ने वाले बाबर आजम के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बता दें कि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया। रोहित ने बाबर आजम और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इस प्रारूप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नए बल्लेबाज बन गए हैं।

T20I में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान इस मैच में शतक बनाने बेहद के करीब पहुंच गए थे, लेकिन आठ रन से चूक गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें आउट किया, जिसके एक ओवर में रोहित ने कुल 29 रन ठोक दिए थे। रोहित ने जब इस पारी की शुरुआत की थी तब उनके नाम 4053 टी-20 इंटरनेशनल रन थे। उस समय बाबर (4145 रन) सबसे आगे थे, जबकि कोहली (4103 रन) दूसरे स्थान पर थे।

रोहित ने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाते हुए 41 गेंदों में 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी ने उन्हें T20I में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंचा दिया और अब उनके नाम 4165 रन हैं। रोहित ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 29 रन जड़े थे, जबकि इस वर्ल्ड कप में दो-दो हैट्रिक ले चुके पैट कमिंस की गेंद पर 100 मीटर का छक्का लगाया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन बेस्ट स्कोर ऑसत स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा (भारत) 157 4165 121* 32.03 140.75
बाबर आजम (पाकिस्तान) 123 4145 122 41.03 129.08
विराट कोहली (भारत) 123 4103 122* 48.84 137.31
पॉल स्टार्लिंग (आयरलैंड) 145 3601 115* 27.07 134.61
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 122 3531 105 31.81 135.7

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...