Skip to main content

ताजा खबर

सेंट लूसिया स्टेडियम में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से लिया बदला, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी

सेंट लूसिया स्टेडियम में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से लिया बदला, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी

Rohit Sharma (Pic Source-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की आक्रामक पारी खेली।

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और लगातार तगड़ा प्रहार किया। भारतीय टीम ने इस मैच में काफी खराब शुरुआत की। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली कंगारू टीम के खिलाफ बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बावजूद रोहित शर्मा ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए आक्रामक पारी खेली।

उन्होंने ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की जबकि तीसरे विकेट के लिए भारतीय कप्तान ने सूर्यकुमार यादव के साथ 34 रनों की साझेदारी की।

रोहित शर्मा की तूफानी पारी की वजह से भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में है

रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक ओवर में 29 रन जड़े थे जबकि पैट कमिंस को भारतीय कप्तान ने 110 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा। यही नहीं रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 200 छक्के जड़े।

भारतीय टीम इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर जरूर बनाना चाहेंगे। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और गेंदबाजों ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। भारत को अगर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया को हराना बेहद जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए भी इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...