Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: जाने क्या है Qualification Scenarios? अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद रोमांचक हुई सेमीफाइनल की रेस 

T20 World Cup 2024 जाने क्या है Qualification Scenarios अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद रोमांचक हुई सेमीफाइनल की रेस

AUS vs AFG (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup Qualification Scenarios: जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में कल 22 जून को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए, साल 2021 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। अफगान टीम ने कंगारू टीम को बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 21 रनों से हराया।

मुकाबले में 149 रनों का बचाव करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी की और विरोधी टीम को 19.2 ओवर में मात्र 127 रनों पर समेट दिया। तो वहीं अफगान टीम की इस जीत के बाद सुपर 8 ग्रुप 1 में सेमीफाइनल की रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई है।

पेचीदा हुआ सेमीफाइनल का रास्ता

भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, लेकिन अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में हारी तो मामला जटिल हो सकता है, खासकर तब जब हार का अंतर पर्याप्त हो। टीम इंडिया का नेट रनरेट इस समय +2.425 का है, लेकिन क्रिकेट एक अप्रत्याशित खेल है, यहां पर कुछ भी कभी भी हो सकता है।

इसके बाद, ग्रुप में शामिल ऑस्ट्रेलिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उसे अपने आखिरी सुपर 8 मैच में भारत के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट इस समय +0.223 का है और उसे साथ ही इस बात की प्रार्थन करन होगी कि अफगानिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ अपने अगले मैच ज्यादा मार्जिन से ना जीते।

तो वहीं इस समय -0.650 के नेट रनरेट वाली अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है, लेकिन इसके लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी सुपर 8 मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। साथ ही इस जीत का मार्जिन पर्याप्त हो, और भारत ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हरा दे।

इसके अलावा बांग्लादेश भी पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। बांग्लादेश को खेले गए दोनों सुपर 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय उसका नेट रनरेट -2.489 का है और सेमीफाइनल में बने रहने के लिए उसे अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा, और इस बात की प्रार्थना करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हरा दे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...