Skip to main content

ताजा खबर

‘KKR को जीत दिलाने के लिए Gautam Gambhir ने किए हैं ये बलिदान, तो फिर क्यों नहीं ले क्रेडिट’: Harshit Rana

Gautam Gambhir (Photo Source: X/Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल (IPL) 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। तीन बार की चैंपियन टीम के साथ शानदार सीजन बिताने वाले कई सितारों में भारत के हर्षित राणा सबसे अलग रहे। 22 वर्षीय हर्षित राणा (Harshit Rana)ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सुर्खियाँ बटोरीं, क्योंकि उन्हें आक्रामक जश्न मनाने के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। 

हर्षित राणा ने 23 मार्च को SRH के खिलाफ मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद ‘फ्लाइंग किस’ सेलिब्रेशन किया था। इसके अलावा, उन्होंने एक और सेलिब्रेशन किया जिसमें उन्होंने अपने होठों पर उंगली रखी और चुप का इशारा किया। इस सेलिब्रेशन के कारण उन्हें बैन भी झेलना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद राणा वापसी करने में सफल रहे और उन्होंने शानदार सीजन खेला।  स्टार पेसर ने पूरे सीजन में 19 विकेट लिए और KKR को अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीतने में मदद की। 

हाल ही में, 22 वर्षीय खिलाड़ी शुभांकर मिश्रा की पॉडकास्ट में नजर आए, जहां उन्होंने गौतम गंभीर के बलिदान के बारे में बात की। 

KKR की जीत के लिए गौतम गंभीर को क्रेडिट मिलना चाहिए या नहीं?

शुभांकर मिश्रा ने हर्षित राणा से एक सवाल किया, उन्होंने पूछा- “जब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जैसे मेंटर होते हैं तो कप्तान को उतना क्रेडिट नहीं मिलता। जैसे आशीष नेहरा हैं, गौतम गंभीर हैं, ये ऐसे मेंटर हैं जिनके मेंटरशिप में कप्तान से ज्यादा उनके बारे में चर्चा होती है। जैसे रोहित की मुंबई, विराट की RCB, धोनी की CSK, उन टीमों के मेंटर के बारे में कोई बात नहीं करता, टीमें खिलाड़ियों के नाम से फेमस होती हैं। लेकिन गंभीर के संन्यास लेने के बाद और वापस मेंटर बनने के बाद अभी भी हेड्लाइन आती हैं की गंभीर की KKR, जबकि कप्तान कोई और है, तो  यह कितना सही और कितना गलत है?”

इसपर हर्षित राणा ने बेहद ही अच्छा जवाब देते हुए कहा- “देखिए, ये चीजें अभी आपके द्वारा हमें पता लगी है, हमें कुछ भी जानकारी नहीं। लेकिन सर मैं ये जरूर कहना चाहूँगा की उन्होंने (गौतम गंभीर) KKR के लिए अपनी सारी चीजें छोड़ी हैं। वह अपनी राजनीति छोड़कर आए हैं। उन्होंने सिर्फ KKR को जीत दिलाने के लिए सब चीजें छोड़ी हैं और दिन-रात एक कर दिया है। तो फिर क्यों नहीं उनके बारे में बात की जाए और सारा क्रेडिट उन्हें दिया जाए।”

यह वीडियो देखकर आपकी क्या राय है?

देखें वीडियो 

Harshit Rana talking about the sacrifices of Gautam Gambhir to make KKR win. 🏆🔥pic.twitter.com/RFerfSJiKH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 17, 2024

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...