Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड, ठोका था तूफानी शतक

ZIM vs IND: दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड, ठोका था तूफानी शतक

ABHISHEK SHARMA (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और भारत (ZIM vs IND) के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच आज 7 जुलाई, रविवार को दोनों टीमों के बीच हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 100 रनों से हराकर, टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

तो वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया को पहले टी20 मैच में 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इस हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए 100 रनों से जीत हासिल की थी।

मैच के बारे में बात की जाए तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 235 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए वह सिर्फ 134 रन ही बना पाई और मैच में उसे 100 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

अभिषेक शर्मा ने जीता POTM अवाॅर्ड

टीम इंडिया को 235 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अपना दूसरा ही टी20 मैच खेल रहे, युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिषेक ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले कुल 9वें खिलाड़ी बने।

मैच में उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से कुल 100 रनों की पारी खेली, 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक बड़ा शाॅट खेलते हुए वह Wellington Masakadza की गेंद पर आउट हो गए। तो मैच खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा को इस कमाल की बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

साथ ही इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का तीसरा मैच 10 जुलाई को हरारे के इसी मैदान पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...