Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: चौथे T20I मैच में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, क्या शुभमन गिल करेंगे कुछ बदलाव? जानिए यहां

ZIM vs IND चौथे T20I मैच में कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन क्या शुभमन गिल करेंगे कुछ बदलाव जानिए यहां

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

जिम्बाब्वे और भारत के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है और उनकी नजरें आज के मैच को जीतकर श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की होगी। अगर मेजबान टीम पलटवार करती है तो फिर सीरीज बराबरी पर खड़ी होगी। यही कारण है कि मुकाबला दिलचस्प होगा। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों की प्लेइंग इलेवन इस मुकाबले में कैसी हो सकती है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें शायद ही कोई बदलाव हो। आखिरी तीन मैचों के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमें कई बदलाव तीसरे मैच में हुए। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि चौथे मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। रियान पराग, ध्रुव जुरेल, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे एक बार फिर इस मैच में बेंच गर्म करते हुए नजर आ सकते हैं।

ZIM vs IND: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और खलील अहमद

वहीं, अगर बात जिम्बाब्वे टीम की करें तो मेजबान टीम ने पहला मैच जरूर जीता था, लेकिन अगले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन अच्छा किया है, लेकिन टीम एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में कोशिश होगी कि चौथे मैच में टीम जीत हासिल करे और सीरीज बराबर हो जाए। कप्तान सिकंदर रजा बदलाव करने से बचेंगे, क्योंकि उनकी टीम भी अच्छी और मजबूत नजर आ रही है।

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवीरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और टेंडाई चतारा

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...