Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के नए हेड कोच Gautam Gambhir अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी में आए नजर, देखें वायरल वीडियो

टीम इंडिया के नए हेड कोच Gautam Gambhir अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी में आए नजर, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir with wife natasha jain (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त हेड क्रिकेट कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), मुंबई में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की वेडिंग सेरेमनी में नजर आए हैं। गंभीर के इस सेरेमनी में पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही गंभीर की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर ने पूरा काले रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है, जिसपर उन्होंने एक ब्लैक रंग की स्पेशल कट ब्लेजर डाली हुई है। तो वहीं गंभीर की पत्नी नताशा जैन ने रफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। कपल की इस क्यूट जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

देखें गौतम गंभीर की पत्नी संग ये वीडियो

श्रीलंका दौरे से एक्शन में नजर आएंगे गंभीर

गौरतलब है कि इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। लेकिन गौतम गंभीर इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं गए हैं। गंभीर की जगह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) हेड वीवीएस लक्ष्मण, अंतरिम कोच के तौर पर जिम्बाब्वे दौरे पर भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, गौतम श्रीलंका के भारत दौरे से भारतीय टीम में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो जुलाई के अंत में शुरू होने वाला है। श्रीलंका यहां भारत के साथ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएगी।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की शुरुआत भारतीय टीम के साथ कैसी होने वाली है? हालांकि, जब गंभीर दो साल के लिए आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे, तो टीम ने लगातार दो सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। इसके बाद जब 2024 में वह इस भूमिका में केकेआर के साथ जुड़े तो टीम चैंपियन बनी थी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...