Skip to main content

ताजा खबर

Yuvraj Singh के जन्मदिन पर हरभजन सिंह ने बरसाया उनपर खूब प्यार, लिखी सिक्सर किंग के लिए खास बात

Yuvraj Singh And Harbhajan Singh (Photo Source: Instagram)

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर Yuvraj Singh आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जहां इस खास मौके पर इस पूर्व धाकड़ बल्लेबाज को हर कोई सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहा है। इस कड़ी में हरभजन सिंह भी पीछे नहीं रहे, जहां उन्होंने अपने खास दोस्त के साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर कर एक खास कैप्शन लिखा है।

Yuvraj Singh के लिए खास कैप्शन लिखा है हरभजन सिंह ने

Yuvraj Singh और हरभजन सिंह के बीच काफी पक्की दोस्ती है, जो मैदान के बाहर भी नजर आती है और ये पक्की दोस्ती आज तक कायम है। इसी कड़ी में युवी के जन्मदिन के मौके पर पूर्व स्पिन गेंदबाज ने उनके साथ वाली कई सारी तस्वीरें शेयर की है और काफी लंबा कैप्शन लिखा है। अपने कैप्शन में हरभजन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे भाई युवी, आपको प्यार- हंसी और मौज-मस्ती से भरे एक शानदार दिन की शुभकामनाएं जिसके आप हकदार हैं। आगे भज्जी ने लिखा- क्रिकेट से परे, यह आपका गर्मजोशी भरा व्यक्तित्व, आपका कभी हार न मानने वाला रवैया और जिस तरह से आप सकारात्मकता फैलाते हैं वह आपको इतना खास बनाता है। आपका जन्मदिन आपके लिए अनंत खुशियाँ, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आए। अपनी संक्रामक ऊर्जा फैलाते रहें और अपनी अद्भुतता और बुद्धि से हम सभी को प्रेरित करते रहें लव यू भाई।

हरभजन सिंह ने ये पोस्ट शेयर किया है Yuvraj Singh के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर सिक्सर किंग के लिए पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

युवी के पिता रहते है काफी ज्यादा सुर्खियां में

*युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा बने रहते हैं खबरों में।
*धोनी  के खिलाफ मीडिया में लगातार बयान देते हैं आए योगराज सिंह।
*योगराज सिंह के मुताबिक धोनी के कारण युवी का करियर जल्दी खत्म हुआ है।
*साथ ही कुछ दिनों पहले उन्होंने कपिल देव के खिलाफ भी दे डाला था बयान।

2 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका रही थी युवराज सिंह की

जी हां, युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए 2 वर्ल्ड कप जीतने में काफी ज्यादा अहम भूमिका निभाई है, पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 था और उसमें उनके 6 गेंदों पर 6 छक्कों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं युवी ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 में ऑलराउंडर प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए कई मैचों में जीत की कहानी लिखी थी, साथ ही वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...