Skip to main content

ताजा खबर

Yashasvi Jaiswal के फैन हुए पुजारा, बता डाला युवा बल्लेबाज को दूसरा सहवाग

(Image Credit- Instagram)

BGT के पहले ही मैच में Yashasvi Jaiswal ने खुद को साबित करते हुए शतक ठोक दिया है, जिसके बाद क्रिकेट जगत में उनका नाम तेजी से Trend कर रहा है। दूसरी अब यशस्वी की बल्लेबाजी को लेकर टीम के अनुभवी खिलाड़ी पुजारा ने भी एक बयान किया है और इस बयान के जरिए उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ पर तारीफ की है। वैसे यशस्वी ने मैच सीरीज शुरू होने से पहले अपने इरादे साफ कर दिए थे और कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में गेंद काफी अलग तरह से आती है पिच पर।

पुजारा तो फैन हो गए भाई Yashasvi Jaiswal के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया पहाड़ जैसा टारगेट खड़ा कर रही है, जिसमें बल्लेबाज केएल राहुल और Yashasvi Jaiswal का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में केएल तो शतक नहीं लगा पाए, लेकिन यशस्वी ने दमदार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को दिन में तारे दिखाने का काम किया है। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने जायसवाल को लेकर बयान दिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। पुजारा ने कहा कि- यशस्वी की सोच बाकी खिलाड़ियों से थोड़ी अलग है, वो गेंद पर फोकस करते हैं और गेंद उनके एरिया में आती है तो वो 99 पर रहेंगे तो भी छक्का मार देंगे। आगे पुजारा ने कहा कि- यशस्वी का माइंड सेट थोड़ा सा Sehwag जैसा है और ये काफी अच्छा माइंड सेट है, वो अपने जोन में रहते हैं और ज्यादा सोचते नहीं है। आपको बता दें कि पुजारा पहली बार BGT में कमेंट्री कर रहे हैं।

Yashasvi Jaiswal को हमेशा याद रहेगा ये शतक

*पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रहे हैं Yashasvi Jaiswal।
*पहली पारी में जायसवाल नहीं खोल पाए थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता।
*अब टेस्ट मैच के तीसरे दिन जड़ा शतक, चौके और छक्कों में किया डील।
*बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का ये चौथे नंबर का शतक है ।

पुजारा ने इस वीडियो में की Yashasvi Jaiswal की बात

.@cheteshwar1 sees glimpses of the legend in @ybj_19 game but emphasizes the importance of staying focused in the opening session.
What are your thoughts?

📺 #AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 3, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry #AdityaBirlaGroup #CricketLive pic.twitter.com/HxwKMlYK7K

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 24, 2024

बल्लेबाज ने कुछ इस तरह से मनाया था शतक का जश्न

Kar Har Maidaan Fateh 💪🏽 Debut century for #YashasviJaiswal in Border-Gavaskar Trophy ✅

📺 #AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 3, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry #AdityaBirlaGroup #CricketLive pic.twitter.com/wBjrhDVcYP

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 24, 2024

सीरीज शुरू होने से पहले ये वीडियो आया था यशस्वी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...