Skip to main content

ताजा खबर

WTC Standings: तीन बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच के बाद बदल सकती है WTC पाॅइंट्स टेबल, देखें कौन है किस पायदान पर

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच मेलबर्न में आज 26 दिसंबर, गुरुवार से चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू हो गया है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, और इस मैच को दोनों ही टीमें जीतकर ना सिर्फ सीरीज में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगी, बल्कि WTC पाॅइंट्स टेबल में भी खुद की स्थिति को बेहतर करना चाहेंगी।

दूसरी ओर, इस मैच के अलावा आज से साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। अगर इस सीरीज को साउथ अफ्रीका 2-0 से अपने नाम कर लेता है, तो वह निश्चित रूप से अपनी जगह WTC फाइनल में पक्की कर लेगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर, पहले ही पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर पहुंचा हुआ है।

तो वहीं जब कुछ समय पहले इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था, तो कीवी टीम WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, भारत, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका WTC फाइनल की रेस में बनी हुई हैं। साथ ही जब कीवी टीम ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था, तो भारत पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया।

भारतीय टीम इस समय 55.88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, तो वहीं साउथ अफ्रीका 63.33 प्रतिशत अंको के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया इस समय 58.89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है।

इसके अलावा आज से जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच भी टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। हालांकि, इस मैच के परिणाम से WTC पाॅइंट्स टेबल और फाइनल में पहुंचने वाली स्थिति में कोई भी बदलाव नहीं होगा। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के बाद, निश्चित रूप से WTC पाॅइंट्स टेबल में टाॅप तीन में बदलाव होना निश्चित है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के समय कुछ ऐसी दिखती है पाॅइंट्स टेबल

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...