Skip to main content

ताजा खबर

WTC Points Table: एडिलेड में हार के बाद भारत से छीन गई नंबर-1 की बादशाहत, फाइनल खेलना मुश्किल…!

IND vs AUS (Photo Source: Getty Images)

WTC 2023-25 Points Table Latest: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे मैच में भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पिंक-बॉल टेस्ट की दोनों ही पारियों में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहली पारी में टीम 180 और दूसरी पारी में 175 पर सिमटी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मात्र 19 रनों का लक्ष्य मिला था।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को 323 रनों से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम 583 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 259 पर सिमट गई। इन दो मैचों के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हो गया है। भारत से नंबर-1 की बादशाहत छीन गई है, टीम का फाइनल में खेल पाना अब मुश्किल नजर आ रहा है। आइए आपको पॉइंट्स टेबल का सारा हाल बताते हैं-

WTC 2023-25 Points Table: ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा

भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया 102 अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 9 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीकी टीम 9 मैचों में 5 जीत, तीन हार के साथ दूसरे स्थान पर है।

टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट से पहले पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी। हार के बाद टीम 110 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। टीम ने अब तक 16 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 9 में जीत और 6 में हार मिली है।

छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर था। वेलिंग्टन में जीत के बाद टीम 114 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। टीम ने अब तक 21 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 11 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, न्यूजीलैंड 13 मैचों में 6 जूत और 7 हार और 69 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है।

लेटेस्ट WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल-

पोजिशन

टीम
मैच
जीत
हार
ड्रॉ
नो रिजल्ट
अंक
PCT

1

ऑस्ट्रेलिया
14
9
4
1
0
102
60.710

2

साउथ अफ्रीका
9
5
3
1
0
64
59.260

3

भारत
16
9
6
1
0
110
57.290

4

श्रीलंका
10
5
5
0
0
60
50.000

5

इंग्लैंड
21
11
9
1
0
114
45.240

6

न्यूजीलैंड
13
6
7
0
0
69
44.230

7

पाकिस्तान
10
4
6
0
0
40
33.330

8

बांग्लादेश
12
4
8
0
0
45
31.250

9

वेस्टइंडीज
11
2
7
2
0
32
24.240

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...