Skip to main content

ताजा खबर

WPL Auction 2026: ऑक्शन में कौड़ी के भाव मिल गए ये 3 क्रिकेटर्स

WPL Auction 2026: ऑक्शन में कौड़ी के भाव मिल गए ये 3 क्रिकेटर्स

WPL 2026 mega-auction (Image credit Twitter – X)

WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में इस बार कई टीमों ने समझदारी से खरीदारी की। जहाँ कुछ खिलाड़ियों पर भारी बोली लगी, वहीं कुछ ऐसे नाम भी थे जिन्हें कम कीमत में टीमों ने अपने साथ जोड़ लिया और यह सौदे स्टील डील साबित हुए। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और आने वाले सीजन में ये अपनी टीमों के लिए बड़े मैच विनर बन सकते हैं।

1. क्रांति गौड़ – INR 50 लाख

यंग तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को UP वॉरियर्ज़ ने अपने RTM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ उनके बेस प्राइस 50 लाख में वापस ले लिया। क्रांति ने अपने WPL डेब्यू में 6 मैचों में 8 विकेट लिए थे और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेकर सबको चौंका दिया था।

2025 वुमेंस ODI वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 मैच में 9 विकेट लिए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीताने वाला 3/20 भी शामिल है। उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन पर ज्यादा बोली नहीं लगी, जिससे यह UPW के लिए बड़ी सौदेबाजी बन गई।

2. सोफी एक्लेस्टोन – INR 85 लाख 

इंग्लैंड की स्टार गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन को भी UP Warriorz ने सिर्फ 85 लाख में हासिल किया। उम्मीद थी कि उनके लिए बड़ी बोली लगेगी, लेकिन वह कम कीमत में मिल गईं।

वह WPL इतिहास की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं, जिनके 25 मैचों में 36 विकेट हैं और 6.68 की कम इकॉनमी। 2025 वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैचों में 16 विकेट लिए, जो उनकी फॉर्म को साबित करता है। UP Warriorz ने RCB और दिल्ली को पछाड़कर RTM से उन्हें वापस लिया यह सौदा टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ।

3. हरलीन देओल – INR 50 लाख 

भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को UP Warriorz ने केवल 50 लाख में खरीद लिया। वे पिछले तीन सीजन से गुजरात जायंट्स की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज थीं, जहां उन्होंने 20 मैचों में 482 रन बनाए और 30.12 की औसत रखी।

2025 WPL में उन्होंने 232 रन बनाए और एक शानदार अर्धशतक भी लगाया। उनका रिलीज़ होना काफी चौंकाने वाला था। उनकी मौजूदगी UP की मिडिल ऑर्डर बैटिंग को मजबूत करती है।

WPL 2026 ऑक्शन में UP Warriorz ने तीन बड़ी स्टील डील्स की क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन और हरलीन देओल। कम कीमत में तीन बड़े मैच-विनर मिलकर टीम को और भी खतरनाक बना देंगे।

আরো ताजा खबर

27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के...

LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, मुकाबला...

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर...

Video of the Day: मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

Mohsin Khan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले...