Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X)

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की। केकेआर से मिले 156 रनों का पीछा करते हुए एलएसजी 20 ओवर में 155 रन ही बना पाई, व मैच बराबरी पर खत्म किया। इसके बाद केकेआर ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत हासिल करते हुए महत्वपूर्ण 2 अंक कमाए।

आईपीएल 2026, एलएसजी बनाम केकेआर मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर कुल 155 रन बनाए।

टीम के लिए अंत में केकेआर के लिए रिंकू सिंह 51 गेंदों में 83 रन बनाकर नाबाद रहे, तो कैमरन ग्रीन ने 34 रन बनाए। हालांकि, अंजिक्य रहाणे 10, टिम सीफर्ट 0, अंगकृष रघुवंशी 9 और रोवमैन पाॅवेल सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मोहसिन खान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। मोहसिन ने 4 ओवर में 23 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जाॅर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब लखनऊ सुपर जायंट्स केेकआर से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन ही बना पाई व मैच टाई हो गया, जिसके बाद सुपर ओवर में मैच का परिणाम निकला और सुपर ओवर में केकेआर ने जीत हासिल दर्ज की।

मुकाबले में केकेआर की ओर से सुपर ओवर अनुभवी सुनील नारायण ने डाला, जिन्होंने पहली गेंद पर खतरनाक निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। दूसरी गेंद पर पंत ने सिंगल लिया और तीसरे गेंद पर नारायण ने एडेन मार्करम को कैच आउट करा दिया। इसके बाद केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने एलएसजी की ओर से सुपर ओवर करने आए प्रिंस यादव की पहली गेंद पर चौका लगाकर, अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...