Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026, DC vs RCB: आरसीबी का विजयरथ जारी, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

WPL 2026, DC vs RCB: आरसीबी का विजयरथ जारी, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

WPL 2026 DC vs RCB (Image Credit- Twitter X)

जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का 11वां मैच आज 17 जनवरी, शनिवार को नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए डीसी के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, और टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। इस जीत के बाद आरसीबी ने लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बात करें, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 166 रन बनाए। मैच में दिल्ली की पारी में शुरुआत से ही विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाल कर रखा और 41 गेंदों में 5 चौके व 4 छक्के की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली, तो अंत में लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन जोड़े और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, आरसीबी के गेंदबाजों की ओर से शुरुआत से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। लाॅरेल बेल ने पहले ही ओवर में लिजेल ली (4) और लाॅरा बुलफार्ट (0) को आउट कर, डीसी को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में सयाली सतघरे ने जेमिमा रोड्रिग्स (4) और मारिजान काप (0) को आउट कर दिल्ली के टाॅप ऑर्डर को बिखेर कर रखा दिया। दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो प्रेमा रावत को 2 और नडिन डी क्लर्क को 1 विकेट मिला।

इसके आरसीबी ने डीसी से मिले 167 रनों के टारगेट को 18.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, आरसीबी को पहला झटका 14 रन के स्कोर पर ग्रेस हैरिस (1) के रूप में जल्दी लगा, लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना (96) और जाॅर्जिया वाॅल (54*) की दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया।

আরো ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...