Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2026: बिडिंग वाॅर में RCB को पीछे छोड़ स्टार अनुष्का शर्मा को 45 लाख में गुजरात जायंट्स ने किया टीम में शामिल

Gujarat Giants (Image credit Twitter - X)
Gujarat Giants (Image credit Twitter – X)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी गुरुवार, 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें सभी पाँच टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स ने आने वाले सीजन के लिए अपनी टीमों को मजबूत करने की रणनीति अपनाई। इस नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की रही, वह थीं अनुष्का बृजमोहन शर्मा, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

RCB को पीछे छोड़ते हुए गुजरात जायंट्स ने 45 लाख में अनुष्का शर्मा को खरीदा

यह अनुष्का शर्मा बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की उभरती हुई युवा क्रिकेटर हैं। वह अपने दमदार हिटिंग स्किल्स और प्रभावशाली ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण वे आज भारत की सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाओं में गिनी जाती हैं।

अनुष्का की बेस प्राइस 10 लाख रुपये थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी और बोली 40 लाख तक ले गई, लेकिन आखिरी पल में गुजरात जायंट्स ने 45 लाख की बोली लगाकर बाज़ी मार ली। 22 वर्षीय अनुष्का मुख्य रूप से लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलती हैं और इस स्थान पर भरोसेमंद खिलाड़ियों की हमेशा जरूरत रहती है।

उनके घरेलू आंकड़े भी बेहद प्रभावशाली हैं लिस्ट A क्रिकेट में 63.00 की औसत, और अक्टूबर में हुई सीनियर वुमेंस इंटर जोंनल T20 ट्रॉफी में 125 की स्ट्राइक रेट, जहाँ उन्होंने सेंट्रल जोंन की ओर से शानदार प्रदर्शन किया।

इससे पहले वे मध्य प्रदेश की टीम के लिए भी बेहतरीन सीजन खेल चुकी हैं। युवा होने का फायदा उठाते हुए अनुष्का उम्मीद करती हैं कि WPL उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर और आगे बढ़ने का बड़ा मौका देगा।

इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने नीलामी में कई बड़े नाम भी शामिल किए जैसे सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, जॉर्जिया वेयरहेम, डैनी वायट-हॉज और किम गर्थ। अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों के साथ अनुष्का जैसी उभरती भारतीय प्रतिभाओं का संयोजन इस टीम को बेहद मजबूत बनाता है। अब गुजरात जायंट्स का लक्ष्य होगा कि वे पहली बार WPL ट्रॉफी जीतें और नए सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करें।

আরো ताजा खबर

27 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख जारी आईपीएल के मैच नंबर...

SM Trends: 27 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम के हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड, गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं। इसको लेकर कुछ वीडियो...

कंगाली में आटा गीला! LSG के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना

SG vs KKR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा...

IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 38 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है। दोनों टीमों के...