
MI W vs UPW (Image Credit- Twitter X)
जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का 10वां मैच आज 17 जनवरी, शनिवार को यूपी वाॅरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में यूपी वाॅरियर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 22 रन से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने 188 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडिंयस के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब हरमन एंड कंपनी इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 165 रन ही बना पाई।
यूपी वाॅरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2026 के 10वें मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 187 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 45 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, तो फीबी लिचफील्ड ने 61, हरलीन देओल ने 25 और क्लोई ट्रयोन ने 21 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्मिनर अमेलिया कर को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। इसके अलावा नट सीवर ब्रंट को 2 और निकोला कैरी, हेली मैथ्यूज व अमनजोत कौर को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब मुंबई इंडियंस यूपी वाॅरियर्स से मिले 188 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 165 रन ही बना पाई। टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद हालांकि, मैच में अमेलिया कर (49*) और अमनजोत कौर (41) ने अंत में तेजतर्रार पारियां खेलकर, टीम को जिताने भरसक कोशिश की, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाईं।
तो वहीं, यूपी वाॅरियर्स की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी शिखा पांडे ने 4 ओवरों में 30 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए, तो क्रांति गौड़, सोफी एकलस्टन, दीप्ति शर्मा व क्लोई ट्रयोन को 1-1 विकेट मिला।
Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह
BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार
ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

