Skip to main content

ताजा खबर

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women's T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar)
Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar)

बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI देखें।

टीमें

भारतीय महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल

हाल के महीनों में शानदार फॉर्म दिखाने के बाद, भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारों में से एक के तौर पर उतर रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम में शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं। भारत अपनी लय को बनाए रखने और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए उत्सुक होगा।

IND W vs PAK W हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई)

मैच खेले  16
भारत ने जीते 13
पाकिस्तान ने जीते  03
नो रिजल्ट/टाई 00
सबसे पहले मैच  13 जून, 2009 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  06 अक्टूबर, 2024 (भारत ने जीता)

एजबस्टन, बर्मिंघम : पिच रिपोर्ट

बर्मिंघम के एजबस्टन की पिच काफी संतुलित है और यह बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला कराने के लिए जानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, क्योंकि पिच से गेंद को मूवमेंट मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती हैं।

मौसम का मिजाज 

बर्मिंघम में बीते शुक्रवार (12 जून 2026) को शानदार धूप खिली हुई थी। लेकिन, रविवार यानी कि आज (14 जून 2026) बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, बारिश होने की संभावना बेहद कम है। तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...