Skip to main content

ताजा खबर

WPL 2025: बीच टूर्नामेंट में बदल गए नियम, विवादित रनआउट की वजह से लेना पड़ा फैसला

WPL 2025 बीच टूर्नामेंट में बदल गए नियम विवादित रनआउट की वजह से लेना पड़ा फैसला

Run out Controversy

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे ही मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। ये विवाद रन आउट को लेकर हुआ था, जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ा था। उस मैच में थर्ड अंपायर की चूक के कारण तीन फैसले दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में गए थे। ऐसे में अब इस नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। ये बदलाव दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में आए कुछ विवादस्पद फैसलों के बाद हुआ है।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, वुमेंस प्रीमियर लीग ने टीमों को सूचित किया है कि अंपायर रन-आउट और स्टंपिंग को तभी विकेट मानेंगे जब एलईडी बेल्स पूरी तरह से स्टंप्स से हट जाएंगी। यह संशोधन पहले की खेल स्थिति से अलग है, जिसमें बेल के जलते ही स्टंप को ब्रोकन मान लिया जाता था। हालांकि, नए नियमों के अनुसार ऐसा नहीं होगा। बेल्स के पूरी तरह से हटने तक के फ्रेम को देखा जाएगा।

LED लाइट्स को लेकर बदल गया नियम

WPL 2025 के लिए मौजूदा नियमों में बेल के डिसलॉज के बारे में बताया गया है। इस नियम को लेकर कहा गया है, “जहां एलईडी विकेट का इस्तेमाल किया जाता है, वहां जिस क्षण विकेट को नीचे रखा जाता है, उसे पहला फ्रेम माना जाएगा, जिसमें एलईडी लाइटें जलती हैं और बाद के फ्रेम में स्टंप के ऊपर से बेल को स्थायी रूप से हटा हुआ दिखाया जाएगा।”

रिपोर्ट के अनुसार, नियम में बदलाव इस बात को ध्यान में रखकर किया गया कि जिंग बेल्स का बैच थोड़ी से भी संपर्क पर जलने लगता था। इसलिए, उस मैच की थर्ड अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने नए नियम में बदलाव के आधार पर अपना अंतिम निर्णय दिया, जिससे बहस छिड़ गई। टीवी अंपायरों को मैच से पहले संशोधन के बारे में सूचित किया गया था, जबकि दोनों टीमों – डीसी और एमआई – को खेल के एक दिन बाद निर्णय के बारे में सूचित किया गया था।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...