Skip to main content

ताजा खबर

World Cup 2027 में रोहित और विराट को खेलते हुए देखना चाहते हैं शिखर धवन, रोको को लेकर गब्बर ने कही ये बड़ी बात 

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty)
Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पूरा विश्वास है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में भारत के लिए खेलने वाले हैं। पूर्व ओपनर ने यह बयान हाल में ही अपनी STEM लैब फाउंडेशन के उद्घाटन के समय कहीं।

गौरतलब है कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सहमेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट के समय विराट कोहली 38 और रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे।

ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का अनुभव विदेशी परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। लेकिन, इस समय टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस वजह से फिलहाल रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कोई भी साफ तस्वीर नहीं है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया

क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से मशहूर और मिस्टर आईसीसी कहने जाने वाले शिखर धवन ने द क्रिकेट न्यूज के हवाले से कहा “वे दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इतने सालों तक देश के लिए खेला है। चाहे विराट हों या रोहित, हम सभी का रिश्ता तब से है जब हम लगभग 16 साल के थे। वे मुझसे दो-तीन साल छोटे हैं और यह बहुत खुशी की बात है कि वे अब वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं।”

धवन ने आगे कहा “रोहित ने हाल ही में लॉर्ड्स में शतक लगाया। यह एक शानदार शतक था और इससे पता चला कि उनका बल्ला कैसे कमाल दिखाता है। वह कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, और जब मुश्किल दौर आया, तो उन्होंने अपने खेल से उसका सबसे बेहतरीन तरीके से जवाब दिया।”

“दूसरी ओर विराट की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। जिस तरह से वह खुद को फिट रखते हैं और लगातार टॉप लेवल पर प्रदर्शन करते हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: बुमराह के बाद साई सुदर्शन भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

SL vs IND 2026: Injury Woes Mount for India as Top-Order Batter Sai Sudharsan Sidelined After Bumrah (image via getty) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम...

SM Trends: 8 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले, दोनों टीमों के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं केन विलियमसन? आज मना रहे हैं अपना 36वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Kane Williamson Net Worth 2026: Salary, IPL Earnings & Assets (image via getty) न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक...

SL vs IND 2026: चोटिल शुभमन गिल पर टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो में श्रीलंका...