

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पूरा विश्वास है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में भारत के लिए खेलने वाले हैं। पूर्व ओपनर ने यह बयान हाल में ही अपनी STEM लैब फाउंडेशन के उद्घाटन के समय कहीं।
गौरतलब है कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सहमेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट के समय विराट कोहली 38 और रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे।
ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का अनुभव विदेशी परिस्थितियों में टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। लेकिन, इस समय टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस वजह से फिलहाल रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर कोई भी साफ तस्वीर नहीं है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया
क्रिकेट जगत में गब्बर के नाम से मशहूर और मिस्टर आईसीसी कहने जाने वाले शिखर धवन ने द क्रिकेट न्यूज के हवाले से कहा “वे दिग्गज खिलाड़ी हैं। उन्होंने इतने सालों तक देश के लिए खेला है। चाहे विराट हों या रोहित, हम सभी का रिश्ता तब से है जब हम लगभग 16 साल के थे। वे मुझसे दो-तीन साल छोटे हैं और यह बहुत खुशी की बात है कि वे अब वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं।”
धवन ने आगे कहा “रोहित ने हाल ही में लॉर्ड्स में शतक लगाया। यह एक शानदार शतक था और इससे पता चला कि उनका बल्ला कैसे कमाल दिखाता है। वह कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं, और जब मुश्किल दौर आया, तो उन्होंने अपने खेल से उसका सबसे बेहतरीन तरीके से जवाब दिया।”
“दूसरी ओर विराट की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। जिस तरह से वह खुद को फिट रखते हैं और लगातार टॉप लेवल पर प्रदर्शन करते हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है।”
‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव
IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

