

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक खास फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है
जहां वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने विश्व कप ट्रॉफी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर लगभग 14 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी के उस मशहूर पल की याद दिलाती है, जब उन्होंने 2011 विश्व कप ट्रॉफी के साथ इसी तरह की तस्वीर खिंचवाई थी।
हरमनप्रीत की मुस्कान में झलकी 2011 के धोनी की याद
𝐖𝐞’𝐯𝐞 𝐬𝐞𝐞𝐧 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐨𝐧𝐞 𝐛𝐞𝐟𝐨𝐫𝐞 🤩
Two iconic India captains with the @cricketworldcup 🏆 in front an iconic setting 🙌 pic.twitter.com/gHYr5z7YVn
— ICC (@ICC) November 3, 2025
हरमनप्रीत और धोनी दोनों के इन पलों में सबसे खूबसूरत समानता है जीत की चमक से भरी मुस्कान। फर्क सिर्फ इतना था कि धोनी ने उस वक्त ब्लेजर और शर्ट पहनी थी, जबकि हरमनप्रीत ने भारतीय टीम की नीली जर्सी में यह तस्वीर खिंचवाई।
दोनों ही तस्वीरें भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम क्षणों का प्रतीक बन गई हैं एक पुरुष टीम की 28 साल बाद आई जीत, और दूसरी महिलाओं की पहली ऐतिहासिक उपलब्धि। 2025 का यह खिताब भारत की महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जब हरमनप्रीत की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी, तो करोड़ों भारतीयों के चेहरे पर वही गर्व की मुस्कान लौट आई, जो 2011 में वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के विजयी छक्के के बाद दिखी थी।
दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों विश्व कप अभियानों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब टीम के ऑलराउंडरों ने जीता 2011 में युवराज सिंह (362 रन, 15 विकेट) और 2025 में दीप्ति शर्मा (215 रन, 22 विकेट)।
हरमनप्रीत का यह ट्रॉफी मोमेंट न सिर्फ महिला क्रिकेट के लिए प्रतीकात्मक है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट अब पुरुष या महिला नहीं, बल्कि एक ही रंग में रंगा है नीला और विजयी।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

