

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। रविवार, 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और अब टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात तय हो गई है।
बुधवार को दिल्ली में होगी मुलाकात
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसके लिए बीसीसीआई को औपचारिक निमंत्रण भेजा है।
फिलहाल टीम मुंबई में है और मंगलवार शाम को दिल्ली रवाना होगी। पीएम से मिलने के बाद खिलाड़ी अपने अपने घर लौट जाएंगे। अभी तक किसी आधिकारिक विजय समारोह या रोड शो की घोषणा नहीं हुई है, हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक के बाद इसका फैसला लिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐢𝐜 𝐰𝐢𝐧 𝐰𝐢𝐥𝐥 𝐢𝐧𝐬𝐩𝐢𝐫𝐞 𝐟𝐮𝐭𝐮𝐫𝐞 𝐜𝐡𝐚𝐦𝐩𝐬: 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐨𝐧 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 𝐭𝐫𝐢𝐮𝐦𝐩𝐡
Read more: https://t.co/xZVnbFQDNs #ICCWomensWorldCup2025 #WomensWorldCup2025 #PMModi #NarendraModi pic.twitter.com/DYrYOCVMpG
— IndiaToday (@IndiaToday) November 3, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त आत्मविश्वास और टीमवर्क दिखाया। यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को खेल अपनाने की प्रेरणा देगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस ऐतिहासिक जीत पर महिला टीम के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। यह राशि खिलाड़ियों, कोच अमोल मजूमदार, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्येक खिलाड़ी और हेड कोच को 2.5 से 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जबकि सहयोगी स्टाफ को 25 से 30 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 298 रन बनाए।
शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वूल्वार्ट ने शतक जरूर जमाया, लेकिन दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी 5 विकेट की बदौलत भारत ने मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिए।
यह जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट इतिहास का स्वर्ण अध्याय है, बल्कि यह हर भारतीय बेटी के लिए प्रेरणा है कि अगर जज्बा और मेहनत हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

