Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, निगार सुल्ताना करेंगी कप्तानी

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, निगार सुल्ताना करेंगी कप्तानी

Bangladesh Women Cricket Team (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, 3 अक्टूबर से खेला जाएगा। टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में आयोजित किया जाना था, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह अब यूएई में खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

निगार सुल्ताना बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी। वहीं, टीम के पास नाहिदा अख्तर, राबेया, सुल्ताना खातून, और फाहिमा खातून जैसी स्पिनर गेंदबाज है। साथ ही युवा मारुफा अख्तर, जहांआरा आलम, सुश्री रितु मोनी और शोभना मोस्टरी जैसी अनुभवी गेंदबाजों के चलते टीम मजबूत नजर आ रही है।

ग्रुप-बी में हैं बांग्लादेश टीम

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। टीम पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को शारजाह में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को टीम शारजाह में ही इंग्लैंड का सामना करेगी।

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम फिर 10 अक्टूबर को वेस्टइंडीज और 12 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड-

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, राबेया, रितु मोनी, शोभना मोस्टोरी, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून, ताज नेहर, दिशा बिस्वास, शाति रानी

पिछले टी20 वर्ल्ड कप शर्मनाक था बांग्लादेश का प्रदर्शन

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बांग्लादेश ने अपना शानदार प्रदर्शन 2014 में किया था। टीम ने आयरलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ मैच जीते थे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक था। बांग्लादेश टीम श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए का हिस्सा थी।

टीम ने पॉइंट्स टेबल के आखिरी पायदान पर जगह बनाई थी, उन्हें चारों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आगामी टूर्नामेंट में टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...