Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सेना प्रमुख से मांगा सुरक्षा आश्वासन, पढ़ें बड़ी खबर 

Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सेना प्रमुख से मांगा सुरक्षा आश्वासन, पढ़ें बड़ी खबर 

Bangladesh Cricket Board (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश इस समय राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहा है और वजह से देश में आवामी लीग सरकार द्वारा लाया गया नौकरी कोटा सिस्टम। इस नए सिस्टम को लेकर छात्रों की अगुवाई वाला प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया।

यह प्रदर्शन इतना हिंसक था कि सत्तारूढ आवामी लीग के नेत्री और प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) को देश छोड़ना पड़ा था। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।

दूसरी ओर, इस वजह से देश में क्रिकेट भी प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मेजबानी के अधिकार बांग्लादेश के पास हैं। यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट अक्टूबर 2024 में प्रस्तावित हैं।

हालांकि, देश में वर्तमान सुरक्षा स्थिति को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी चिंतित है। साथ ही टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बोर्ड ने देश के सेना प्रमुख Waker-Uz-Zaman से सुरक्षा का आश्वासन मांगा है।

BCB अधिकारी का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अंपायर कमिटी के चेयरमैन Iftekhar Ahmed Mithu ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हम टूर्नामेंट की मेजबानी की कोशिश कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो देश में हमारे बोर्ड के बहुत ज्यादा लोग मौजूद नहीं हैं और गुरुवार (8 अगस्त) को हमने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की सुरक्षा के बारे में आश्वासन के संबंध में, सेना प्रमुख को एक पत्र भेजा है क्योंकि हमारे पास केवल दो महीने हैं।

Iftekhar Ahmed Mithu ने आगे कहा- आईसीसी ने दो दिन पहले हमसे संपर्क किया और हमने जवाब दिया कि हम जल्द ही उन्हें वापिस जबाव देंगे। आज (अंतरिम) सरकार बनने के बाद भी हमें उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देना होगा, क्योंकि यह देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा बोर्ड या किसी अन्य द्वारा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए, आज हमने उन्हें पत्र भेजा है, और उनसे (सेना प्रमुख) से आश्वासन मिलने के बाद हम ICC को सूचित करेंगे।

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...