Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप टिकट, डेट, प्राइस और बुकिंग को लेकर वो सभी जानकारी जो आपको मालूम होनी चाहिए?

Women’s T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप टिकट, डेट, प्राइस और बुकिंग को लेकर वो सभी जानकारी जो आपको मालूम होनी चाहिए?

Women’s T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टिकटों की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि मल्टीनेशन टूर्नामेंट इस बार 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में में खेले जाने के लिए एकदम तैयार है। खिताबी जंग के लिए 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

तो वहीं अब बहुप्रतीक्षित टी20 वर्ल्ड कप की टिकटों की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। न्यूनतम टिकट 4 AED, जबकि प्रीमियर मैच टिकट्स की कीमत 40 AED तक पहुंच सकती है। इसके अलावा जिस दिन एक स्टेडियम पर दो मैच होंगे, तो एक टिकट से फैंस दोनों मैचों का आनंद ले पाएंगे।

इसके अलावा, इस बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उभरते हुए युवा क्रिकेटरों को बढ़ावा देने के लिए, 18 साल से कम उम्र के क्रिकेट फैंस के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए एंट्री फ्री कर दी है। फैंस टिकटों की खरीददारी आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट और दुबई व शारजाह स्टेडियम के बाहर स्थापित किए गए टिकट सेंटर से भी कर सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया होंगी खिताबी रेस में

दूसरी ओर, आपको टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो हाल में ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए यूएई रवाना हो चुकी है। भारत के अलावा इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया खिताबी रेस में रहने वाली टाॅप टीमों में से एक होंगी। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर को होने वाले डबल हैडर मैच से होगी। पहले मुकाबले में बांग्लादेश स्काॅटलैंड, तो पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलती हुई नजर आएगी।

तो वहीं बार कुल 10 टीमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भाग ले रही है, जिसमें भारत के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

(नोट- AED: यूनाईटेड अरब एमिरेट्स दिरहम)

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...

“2027 वर्ल्ड कप में हमें उनके अनुभव की जरूरत है” – रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

Ashwin Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...