Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup, 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करीबी मुकाबले में 9 रनों से हराया

Womens T20 World Cup, 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करीबी मुकाबले में 9 रनों से हराया

India Women vs Australia Women

ICC Womens T20 World Cup, 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के यूएई में जारी 9वें सीजन का 18वां मैच आज 13 अक्टूबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हरा दिया है।

इस हार के बाद भारतीय महिला टीम जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई है। अगर कल 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में, न्यूजीलैंड को हार मिलती है, तो भारत के सेमीफाइल में पहुंचने की उम्मीद है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में विस्तार से बताएं, तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।

हालांकि, मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों के भीतर दो झटके बहुत ही जल्दी दे दिए थे, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्रेस हैरिस ने 40, ताहिला मैग्रा ने 32 और एलिस पैरी ने 32 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एनाबल सदरलैंड ने 10 और पोएब लिचफील्ड ने 15* रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अरुंधती रेड्डी को छोड़ के सभी गेंदबाजों को विकेट मिले। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्रकर और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद, जब भारत ऑस्ट्रेलिया से मिले 152 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रन ही बना पाई। हालांकि, टीम के लिए हरमनप्रीत कौर 54* रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई। दीप्ति शर्मा ने भी 29 रनों की अच्छी पारी खेली।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार गेंदबाजी के साथ बेहतरीन फील्डिंग भी देखने को मिली। कंगारू टीम ने हासिल किए 9 विकेट में से 3 रन-आउट के जरिए हासिल किए। गेंदबाजी में एनाबल सदरलैंड और सोफी माॅलिन्यू को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मेगन शूट और एश्ले गार्डनर को 1-1 सफलता मिली।

साथ ही इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...