Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं स्मृति मंधाना, मैच से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं स्मृति मंधाना मैच से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। तमाम क्रिकेट फैंस टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच 6 अक्टूबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह शानदार मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा है। स्मृति मंधाना के मुताबिक यह मैच बहुत ही जरूरी होगा और टीम इंडिया इसे जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान स्मृति मंधाना ने यह भी कहा कि दुबई की गर्मी में खेलना बहुत ही मुश्किल होने वाला है। स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘यह आसान नहीं रहा है। हम लोग भारत से आए हैं लेकिन इस गर्मी को झेलना हमारे लिए भी शुरुआत में बहुत ही मुश्किल भरा रहा था। मैं यही दुआ करती हूं कि जब तक हम अपना पहला मैच खेलेंगे हम इस परिस्थिति को अच्छी तरह से समझ जाएंगे।

तैयारी अच्छी तरह से चल रही है। दुबई आने से पहले बेंगलुरु में हमारा बेहतरीन कैंप रहा था और हमने सभी महत्वपूर्ण पहलू में काम किया। अब हम आने वाली चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिन में खेलना हमारे लिए बहुत ही मुश्किल होगा क्योंकि यहां बहुत गर्मी होने वाली है। लेकिन हम लोग टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और कोई भी बहाना नहीं चलेगा। जब तक हम लोग पाकिस्तान का सामना करेंगे टीम तैयार हो चुकी होगी। हमें मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत रखना है और बेहतरीन प्रदर्शन करना है।’

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत फैंस के लिए इमोशन से ज्यादा होती है: स्मृति मंधाना

अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत को लेकर कहा कि, ‘भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत फैंस के इमोशन से ज्यादा रहती है। ऐसा नहीं है कि हम लोग एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है लेकिन यह दोनों देशों का इमोशन है जो इस मैच को महत्वपूर्ण रखता है।

मेरे लिए वर्ल्ड कप का हर मैच खास है और हम सभी में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में सभी का इमोशन काफी ऊपर रहेगा। हम लोगों के लिए सभी मैच बेहद जरूरी है और हम अपना शत-प्रतिशत देना चाहेंगे। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीम में है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा ही रोमांचक रहा है क्योंकि वो जबरदस्त टीम है और उनको हराना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है।’

शेफाली वर्मा की भी जमकर प्रशंसा की स्मृति मंधाना ने

शेफाली वर्मा को लेकर स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘उनके साथ टीम की ओपनिंग करना सच में मजेदार बात रही है। हमारी बातचीत हमेशा मजाकिया रही है और मैं उम्मीद करती हूं कि माइक में हम लोगों की बातचीत कभी ना आए। पिछले दो से तीन सालों से हम लोग टीम इंडिया की ओपनिंग कर रहे हैं और एक दूसरे के खेल को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हम लोग आंखों-आंखों में ही बात कर लेते हैं और हमारे बॉण्ड भी काफी मजबूत है।’

हरमनप्रीत कौर को लेकर स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘उनके साथ का अभी तक का मेरा सफर सच में शानदार रहा है। वो काफी अनुभवी खिलाड़ी है और मैं उनकी हमेशा तारीफ करती हूं। वो मेरी हमेशा से ही आदर्श नहीं है और युवा खिलाड़ियों को भी वो काफी प्रोत्साहित करती हैं।’

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...