Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के टूर्नामेंट से बाहर होने पर फैंस ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन

Women’s T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के टूर्नामेंट से बाहर होने पर फैंस ने कुछ इस प्रकार दिए रिएक्शन

England Women vs West Indies Women (Image Credit- Twitter X)

ICC Womens T20 World Cup, 2024: यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट को अपनी चार फाइनलिस्ट टीमें मिल गई है। तो वहीं 15 अक्टूबर को दुबई इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 20वें मैच में, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की महिला टीमों को 6 विकेट से हराकर, टूर्नामेंट से नाॅकआउट कर दिया है और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की इस जीत पर, फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए टाॅप ऑर्डर में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए Qiana Joseph को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हाल

मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो वेस्टइंडीज की महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए नट सीवर ब्रंट ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली, तो कप्तान हीतर नाइट ने 21 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद, जब वेस्टइंडीज इंग्लैंड से मिले 142 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (50) और कायन जोसेफ (52) ने पहले विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा डिएंड्रा दाॅतीन ने 27 रनों की पारी खेली।

देखें वेस्टइंडीज की जीत और इंग्लैंड की हार पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया वनडे क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। कार्डिफ के सोफिया...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...