Skip to main content

ताजा खबर

‘ऑस्ट्रेलिया के अनुभव ने…’ महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद हेड कोच Amol Muzumdar

Amol Muzumdar (Photo Source: X/Twitter)

ICC Womens T20 World Cup 2024: यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 13 अक्टूबर, रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस करीबी मुकाबले में भारतीय टीम को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

इस हार के बाद, अब टीम इंडिया की जारी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना, न्यूजीलैंड की हार पर टिकी हुई है। दूसरी ओर, इस हार के बाद टीम के हेड कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) का बड़ा बयान सामने आया है। अमोल का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ाया है।

अमोल मजूमदार ने दिया बड़ा बयान

भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रनों से करीबी मुकाबले में हार के बाद, हेड कोच अमोल मजूमदार ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि हम आखिरी ओवर तक खेल में थे, बस ऑस्ट्रेलिया के अनुभव ने उन्हें आगे बढ़ाया। हार से थोड़ा निराश हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी फील्डिंग की। कुछ मौके लिए जा सकते थे और चीजें अलग हो सकती थीं।

अमोल ने आगे कहा- यह रनचेज के बारे में था और नेट रन रेट को अपनी सीमा के भीतर ही रखना था। लेकिन हम ये भी चाहते थे कि मैच को थोड़ा अंत तक ले जाएं। हमें टारगेट का पीछा करने का अच्छा मौका मिला, यह हरमन और दीप्ति का एकमात्र मैसेज था। अंत तक हरमन की मौजूदगी महत्वपूर्ण थी, और रनचेज लगभग हमने पूरा कर लिया था।

दूसरी ओर, मैच के बारे में बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 142 रन ही बना पाई और मैच में उसे 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया वनडे क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। कार्डिफ के सोफिया...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...