Skip to main content

ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी की मीडिया टीम ने पुरानी यादें की ताजा, क्रिकेटरों के साथ खेला मजेदार खेल 

ICC Women’s T20 World Cup 2024 (Image Credit- Twitter X)

ICC Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का रोमांचक सीजन इस समय 3 अक्टूबर से यूएई में बांग्लादेश की मेजबानी में शुरू हो चुका है। तो वहीं अब इस जारी सीजन के बीच आईसीसी की मीडिया टीम दिग्गज खिलाड़ियों के साथ एक खेल खेलती हुई नजर आई है, जिससे उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

गौरतलब है कि इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तो वहीं ये टीम जिस होटल में रुकी हैं, वहां पर आईसीसी की सोशल मीडिया टीम खिलाड़ियों के कुछ पुराने फोटोज को लेकर उनके सामने गई, और रिएक्शन लेने के बाद उन्हें उन फोटोज पर साइन करने के लिए कहा गया।

तो वहीं जैसे ही इस घटना की वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, तो यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके अलावा इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में साउथ अफ्रीका की कप्तान लाॅरा बुलफार्ट, भारतीय कप्तान हरनमप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा दाॅतीन, इंग्लैंड की नट सीवर ब्रंट और सोफील एसलटोन नजर आ रही हैं।

देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

13 अक्टूबर को महत्वपूर्ण मैच खेलेगी मैन इन ब्लू

गौरतलब है कि भारत की महिला क्रिकेट टीम को 13 अक्टूबर, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण मैच खेलना है। अगर टीम इंडिया को जारी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

हालांकि, टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा चुकी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सामने, भारत को एक अच्छी चुनौती देखने को मिल सकती है। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास में सिर्फ भारत ही है, जो ऑस्ट्रेलिया को हरा पाई है। ऐसे में इस मैच में भारतीय फैंस को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...