Skip to main content

ताजा खबर

Womens T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हार के बाद बुरी तरह टूटीं कप्तान Tahlia McGrath, दिया बड़ा बयान

Tahlia McGrath (Image Credit- Twitter X)

Womens T20 World Cup 2024: यूएई में जारी महिला टी20 वर्ल्ड का पहला सेमीफाइनल मैच 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच, दुबई इंटनरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर, टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का भी बदला ले लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से मिले इस टारगेट को, शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लाॅरा बुलफार्ट ने 42 रनों की पारी खेली, तो एनक बोश 74* रन बनाकर नाबाद रही। इस पारी के लिए बोश को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Tahlia McGrath ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से 8 विकेट से हार के बाद Tahlia McGrath ने मैच खत्म होने के बाद कहा- इस हार को लेना बहुत कठिन होगा। हमने वास्तव में आज रात प्रदर्शन नहीं किया। आप इस तरह के टूर्नामेंट में ऐसा करने का जोखिम नहीं उठा सकते।

साउथ अफ्रीका को पूरा श्रेय, उन्होंने आज रात हमें हरा दिया। हमारे दिमाग में यह विश्व कप काफी समय से है। हमने ऑफ-सीजन में वास्तव में कड़ी मेहनत की, कुछ चीजों को ठीक किया। हम वास्तव में यहां आने के लिए तैयार थे। ऐसा लगा जैसे हमने कोई कसर नहीं छोड़ी, बस आज रात प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।

हमें यह काफी मुश्किल लगा, साउथ अफ्रीका ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, गति धीमी कर दी और उन्होंने हमारे लिए जोखिम लेना कठिन बना दिया। आधा खेल होने के बाद, हमें लगा कि 140-150 बराबर है, लेकिन साउथ अफ्रीका ने इतनी अच्छी बल्लेबाजी की और ऐसा लगा कि यह बिल्कुल अलग विकेट है।

আরো ताजा खबर

BBL 2025-26: सिडनी थंडर को झटका, चोट के कारण सीजन ओपनर नहीं खेल पाएंगे डेविड वॉर्नर

David Warner (Image credit Twitter – X) बिग बैश लीग 2025-26 में सिडनी थंडर की शुरुआत उनके स्टार कप्तान डेविड वॉर्नर के बिना होगी। टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है...

2026 में IPL और PSL में होगी टक्कर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों की घोषणा की

IPL and PSL (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत मार्च 26 से 3 मई के बीच होगी। हाल में ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

वर्ल्ड कप फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा ने जीता ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।...

भारत दौरा शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ब्लेयर टिकनर इस वजह से हुए व्हाइट बाॅल टूर से बाहर

Blair Tickner (Image credit Twitter – X) तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर के चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे के डिसलोकेशन की वजह से वह...