

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने चार विकेट से जीत हासिल कर, फाइनल में जगह बना ली है। अब उसका फाइनल में 13 सितंबर को भारत से सामना होगा।
टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 131 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 130 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान फातिमा सना ने 36 गेंदों में चार चौके व 2 छक्कों की मदद से 47* रनों की नाबाद पारी खेली, तो शवाल जुल्फिकार ने 24 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे सका।
तो वहीं, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मिताली अयोध्या को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने 6 की औसत से रन खर्च किए। कप्तान चमारी अटापट्टू और चामुदी प्रमोदा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा सुगंधिका कुमारी को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब श्रीलंका पाकिस्तान से मिले 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.4 ओवरों में 4 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, फातिमा सना ने 3.4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट लेकर, जिसमें दूसरे ओवर में दो विकेट भी शामिल थे, पाकिस्तानी टीम को मैच जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रही।
श्रीलंका के लिए इमाशा दुलानी ने 24, हर्षिता समरविक्रमा ने 36 और कविशा दिलहरी ने 33 रनों की पारी खेली, तो अंत में निलाक्षिका सिल्वा 18* और कौशनी एन 10* रन बनाकर नाबाद रहीं।
ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे
अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’
लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

