Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2024 Prize Money: चैंपियन, रनर-अप, प्लेयर ऑफ द मैच… जानें किसे कितने रुपये मिले?

Womens Asia Cup 2024 Prize Money चैंपियन रनर-अप प्लेयर ऑफ द मैच जानें किसे कितने रुपये मिले

Srilanka Women Cricket (Pic Source-X)

Women’s Asia Cup 2024: भारत और श्रीलंका महिला टीम (India Women’s vs Sri Lanka Women’s) के बीच महिला टी20 एशिया कप का फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला गया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे।

इस मैच में भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 60 रन, ऋचा घोष ने 30 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाए।  श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में काशवी दिलहारी ने 2 विकेट लिए थे। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी की और 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर पहली बार महिला एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मैच में श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए, जबकि हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। आइए देखें किस टीम को कितने रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले।

महिला एशिया कप 2024 प्राइज मनी (Prize Money)

नंबर अवॉर्ड (Award) प्राइज मनी (Prize Money)
1 विजेता (Winners) $20,000 (≈ 16,48,000 रुपये)
2 उप-विजेता (Runners-up) $12,500 (≈ 10,30,000 रुपये)
3 प्लेयर ऑफ द मैच फाइनल में (Player of the Match (Final) $1,000 (≈ 82,000 रुपये)
4 प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series) $2,000 (≈ 1,64,000 रुपये)

Final Player of the Match

अवॉर्ड (Award) विजेता (Winner) प्राइज मनी (Prize Money)
प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) हर्षिता समरविक्रमा (Harshitha Samarawickrama) $1500 (≈ 1,25,583 रुपये)

महिला ऐसा कप प्लेयर ऑफ द सीरीज प्राइज मनी (Player of the Series)

अवॉर्ड विनर प्राइज मनी
प्लेयर ऑफ द सीरीज चमारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu) $2,500 (≈ 2,09,306 रुपये)

विजेता और उप-विजेता (Winners & Runners-up)

अवॉर्ड विनर प्राइज मनी
विजेता (Winners) श्रीलंका महिला टीम (Sri Lanka Women) $25,000 (≈ 20,93,062 रुपये)
उप-विजेता (Runners-up) भारतीय महिला टीम (India Women) $15,000 (≈ 12,55,837 रुपये)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा गिफ्ट 

श्रीलंका क्रिकेट ने चमारी अट्टापट्टू और टीम के लिए $100,000 के इनाम की घोषणा की है। यह लगभग 83.7 लाख रुपए है। इस बात की घोषणा मैच प्रेजेंटेशन के दौरान की गई।  बता दें कि श्रीलंका महिला टीम, Women’s एशिया कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है।

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...