Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 2nd T20I: रवि बिश्नोई ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, जानें फिर क्या कहा?

SL vs IND, 2nd T20I: रवि बिश्नोई ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, जानें फिर क्या कहा?
Ravi Bishnoi (Source X)SL vs IND, 2nd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच पल्लेकेले में खेला गया। बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीता था और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घरेलू टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।

श्रीलंका द्वारा दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की ओर से यशस्वी और गिल उतरे। यशस्वी ने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन बारिश के कारण मैच रोक दिया गया। इसके बाद भारत को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रन का लक्ष्य मिला।

बारिश के कारण मैच में देरी हुई थी जिसके वजह से ओवर कम कर दिए गए थे। भारत ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 6.3 ओवर में ही पूरा कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल कर 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली।

रवि बिश्नोई ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड 

भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट चटकाए। इस मैच में कुसल परेरा ने अर्धशतक जड़ा था लेकिन उन्हें छोड़कर रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड इसलिए दिया गया क्योंकि उन्होंने इस मैच में Impact डाला था।

रवि बिश्नोई ने इस मैच के 10वें ओवर में पथुम निसंका और उसके बाद 17वें ओवर में पहले दसुन शनाका और अगली ही गेंद पर वानिंदु हसरंगा को आउट किया। 17 वें ओवर में उनकी इस गेंदबाजी के कारण श्रीलंका बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। डेथ ओवर्स में बिश्नोई की यह गेंदबाजी बेहद ही कमाल की रही।

POTM अवॉर्ड पाने के बाद रवि बिश्नोई ने क्या कहा-

“पिच कल से थोड़ी अलग थ। गेंद थोड़ी-थोड़ी घूम रही थी। आज पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिल रही थी। मैं अपनी योजनाओं पर कायम रहा। यह (डेथ ओवर में गेंदबाजी करना) एक अच्छी जिम्मेदारी है, इसका मतलब है कि कप्तान और प्रबंधन को मुझ पर भरोसा है।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...