Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup 2024: सेमीफाइनल मैच के लिए कुछ इस प्रकार हो सकती है भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI

IND-W vs BAN-W (Image Credit- Twitter/X)हम

Womens Asia Cup 2024, 1st Semi Final IND-W vs BAN-W: श्रीलंका में जारी वूमेन एशिया कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच आज 26 जुलाई, शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रंगगिरी दाबुंला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

भारत (IND-W)

जारी टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने अभी तक अपने लीग चरण के तीनों मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट, दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ 78 रन और अंतिम लीग मैच में नेपाल के खिलाफ 82 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

तो वहीं अब इस सेमीफाइनल मैच में भी हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने की ओर देखेगी। हालांकि, हरमन के इस मैच में खेलने पर टाॅस के समय ही पता लगा पाएगा। गौरतलब है कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह पिछला मैच नहीं खेल पाई थी। हरमन की जगह मंधाना कप्तानी करती हुई नजर आई थी।

मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा राॅड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, एस साजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुधंती रेड्डी।

बांग्लादेश (BAN-W)

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में बांग्लादेश के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच गंवाया था। लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए थाईलैंड के खिलाफ 7 विकेट और फिर मलेशिया के खिलाफ 114 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन वह सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ करना चाहेगी।

मैच के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI:

दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, इश्मा तंजिम, रीतू मोनी, रुमाना अहमद, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), रबिया खान, शाॅर्ना अख्तर, जहानारा आलम, नाहिदा अख्तर, सबीकुन नाहर।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...