Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Ashes 2025: मैं एकमात्र टेस्ट के लिए पूरी तरीके से फिट हूं: एलिसा हीली

Women’s Ashes 2025: मैं एकमात्र टेस्ट के लिए पूरी तरीके से फिट हूं: एलिसा हीली

Alyssa Healy. (Image Source: CA/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ महिला एशेज 2025 में एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट खेलना है जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होस्ट किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन अभी तक महिला एशेज में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को जीता है।

अब आगामी एकमात्र टेस्ट मैच को भी मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आगामी मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने खुद को फिट घोषित किया है और उन्हें आगामी एकमात्र टेस्ट में अपनी टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

इंडिया टुडे के मुताबिक एलिसा हीली ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘मैं पूरी तरह से तैयार हूं। हम थोड़े समय के बाद टीम की प्लेइंग XI को फाइनल करेंगे। फिलहाल मैं पूरी तरीके से फिट हूं। फाइनल XI को लेकर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि सभी खिलाड़ियों को आगामी टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

मेडिकल टीम ने मुझे काफी अच्छी तरह से सपोर्ट किया है और यही वजह है कि मैं टेस्ट मैच में भाग लेने जा रही हूं। हम लोगों ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है और टेस्ट मैच में भी हम अपने इसी फॉर्म को आगे जारी रखना चाहेंगे।’

एश गार्डनर को भी एकमात्र टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है

बता दें कि, एलिसा हीली टी20 सीरीज में चोटिल होने की वजह से भाग नहीं ले पाई थी। हालांकि उन्हें अब टेस्ट सीरीज में एक बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए देखा जा सकता है जबकि विकेटकीपिंग की कमान बेथ मूनी को सौंपी जा सकती है। यही नहीं अनुभवी ऑलराउंडर एश गार्डनर की भी ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी हुई है।

चोटिल होने की वजह से बेहतरीन ऑलराउंडर टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाई थी। हालांकि गार्डनर के आने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम और भी मजबूत हो गई है। इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्हें भी एकमात्र टेस्ट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...