Skip to main content

ताजा खबर

Women’s Ashes 2025: जानें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रही हैं कप्तान Alyssa Healy?

Women’s Ashes 2025: जानें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रही हैं कप्तान Alyssa Healy?

Alyssa Healy (Image Credit- Twitter X)

Women’s Ashes 2025: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय वीमेंस एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच आज 20 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला रहा है।

हालांकि, इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की रेगुलर कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) नहीं खेल रही हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल में आ रहा है कि आखिर वह क्यों इस मैच में नहीं खेल रहे हैं? तो आइए इस खबर के माध्यम से आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रही हैं पहला टी20 एलिसा हीली

बता दें कि इस मैच में ना सिर्फ एलिसा हीली बल्कि ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर भी नहीं खेल रही हैं। दोनों ही खिलाडियों के मैच ना खेलने के पीछे वजह इंजरी है। तो वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में मैच शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि हीली मध्य पैर में दर्द के चलते इस पूरी सीरीज से ही बाहर हो गई हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस रिलीज में कहा- एलिसा को वनडे सीरीज के बाद अपनी पिछली तल प्रावरणी चोट की तरह ही मध्य पैर में दर्द हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम आने वाले दिनों में एक उचित प्रबंधन योजना विकसित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ परामर्श कर रही है। अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर सीरीज के शेष भाग के लिए उसकी उपलब्धता का आकलन किया जाएगा।

पहली पारी का हाल

दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मैच के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली की अनुपस्थिति में ताहिला मैग्रा संभाल रही है। साथ ही मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 198 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...